पटना : 11वीं में एडमिशन लेने वालों का डाटा और शुल्क पांच तक करें अपडेट

पटना : बिहार बोर्ड ने सभी प्लस टू स्कूलों से 11वीं में ओएफएसएस और इससे इतर एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स की जानकारी 30 दिसंबर तक मांगी थी. इसका विस्तार अब पांच जनवरी तक कर दिया गया है. सभी शिक्षण संस्थानों को अब पांच जनवरी तक 11वीं में नामांकित नियमित तथा स्वतंत्र कोटि एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रम […]

पटना : बिहार बोर्ड ने सभी प्लस टू स्कूलों से 11वीं में ओएफएसएस और इससे इतर एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स की जानकारी 30 दिसंबर तक मांगी थी. इसका विस्तार अब पांच जनवरी तक कर दिया गया है. सभी शिक्षण संस्थानों को अब पांच जनवरी तक 11वीं में नामांकित नियमित तथा स्वतंत्र कोटि एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन, अनुमति आवेदन एवं शुल्क संबंधित जानकारी वेबसाइट पर अपडेट करनी होगी.
विलंब शुल्क के साथ राशि भी जमा करनी होगी. इसके साथ बोर्ड ने कहा है कि जिन स्टूडेंट्स का ऑनलाइन सूचीकरण 30 दिसंबर तक पूरा हो गया है, लेकिन किसी कारणवश चालान नहीं निकल पाने के कारण उक्त मद में शुल्क जमा नहीं किया गया है, तो निर्धारित शुल्क बिना विलंब शुल्क से साथ पांच जनवरी तक अनिवार्य रूप से ऑनलाइन जमा करें. बोर्ड ने इस संबंध में हेल्पलाइन भी जारी किया है. स्टूडेंट्स 0612-2230039, 2235161 पर कॉल कर सकते हैं.
पटना. शिक्षा विभाग के दो वरिष्ठ अफसर माध्यमिक शिक्षा के उप निदेशक अनूप सिन्हा और योजना उप निदेशक नित्यानंद लाल ने 31 दिसंबर को शासकीय सेवा से अवकाश ग्रहण किया. मंगलवार को ही चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी सुरेश प्रसाद और संतो ठाकुर भी सेवानिवृत हुए .
शिक्षा विभाग ने सचिवालय स्थित सभागार में इन सभी को भावपूर्ण विदाई दी. इस विदायी समारोह में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आर के महाजन, विशेष सचिव सतीश चंद्र झा एवं अन्य वरिष्ठ अफसर मौजूद रहे. इस दौरान समूचा सभागार खचाखच भरा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >