फुलवारीशरीफ : गाड़ी खरीदने के लिए दिया प्रमाणपत्र

फुलवारीशरीफ : दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराने व ऐसे क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत शनिवार को 15 लोगों को गाड़ी खरीदने के लिए प्रमाणपत्र दिया गया है. प्रखंड परिसर में आयोजित एक समारोह में प्रखंड प्रमुख […]

फुलवारीशरीफ : दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराने व ऐसे क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत शनिवार को 15 लोगों को गाड़ी खरीदने के लिए प्रमाणपत्र दिया गया है.
प्रखंड परिसर में आयोजित एक समारोह में प्रखंड प्रमुख मुन्नी देवी और बीडीओ जफरूउदीन ने सभी लोगों का प्रमाणपत्र दिया. बीडीओ ने कहा कि नये सवारी वाहनों की खरीद पर 50 प्रतिशत या अधिकतम एक लाख रुपये तक का अनुदान सरकार द्वारा दिया जायेगा. अनुदान की राशि वाहन की खरीद मूल्य (वाहन का एक्स-शोरूम मूल्य, तृतीय पक्ष बीमा एवं वाहन टैक्स तीनों को जोड़कर) के 50 प्रतिशत तक की राशि अथवा अधिकतम एक लाख रुपये होगी. मौके पर रामप्रवेश सिंह, अजीत कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >