पटना : गठिया के मरीज करा सकते हैं मुफ्त में आयुर्वेदिक इलाज

पटना : आज एक बड़ी आबादी जोड़ों के दर्द और विभिन्न तरह के गठिया से पीड़ित है. ऐसे मरीजों का आयुर्वेदिक चिकित्सा से इलाज और इनसे जुड़ी जानकारी एकत्र करने काम पटना में आयुष मंत्रालय के अधीन आने वाली संस्था कर रही है. शहर के आरएमआरआइ कैंपस अगमकुआं स्थित क्षेत्रीय आयुर्वेदीय संक्रामक रोग अनुसंधान संस्थान […]

पटना : आज एक बड़ी आबादी जोड़ों के दर्द और विभिन्न तरह के गठिया से पीड़ित है. ऐसे मरीजों का आयुर्वेदिक चिकित्सा से इलाज और इनसे जुड़ी जानकारी एकत्र करने काम पटना में आयुष मंत्रालय के अधीन आने वाली संस्था कर रही है.
शहर के आरएमआरआइ कैंपस अगमकुआं स्थित क्षेत्रीय आयुर्वेदीय संक्रामक रोग अनुसंधान संस्थान में यह सुविधा मिल रही है. यहां जोड़ों के दर्द या किसी भी प्रकार के गठिया की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों का इलाज होता है. सुबह 9.30 बजे से लेकर 12.30 बजे तक मरीज यहां रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. वरिष्ठ नागरिकों से इसके लिए चार रुपये शुल्क लिया जाता है, बीपीएल श्रेणी वालों का रजिस्ट्रेशन नि:शुल्क होता है वहीं आम लोगों से इसके लिए 10 रुपये लेकर चिकित्सीय सलाह दी जाती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >