प्री-पीएचडी टेस्ट के लिए फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी, 31 तक करें आवेदन

पटना : पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी (पीपीयू) ने पीएचडी एडमिशन टेस्ट (पैट) फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अब स्टूडेंट्स 31 दिसंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. पहले फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 22 दिसंबर थी, तथा 25 दिसंबर तक फीस जमा करने की तिथि थी. अब स्टूडेंट्स 31 दिसंबर तक सभी प्रक्रिया पूरी […]

पटना : पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी (पीपीयू) ने पीएचडी एडमिशन टेस्ट (पैट) फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अब स्टूडेंट्स 31 दिसंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. पहले फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 22 दिसंबर थी, तथा 25 दिसंबर तक फीस जमा करने की तिथि थी. अब स्टूडेंट्स 31 दिसंबर तक सभी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

वहीं, पीपीयू ने नौ जनवरी 2020 को होने वाली टेस्ट की तिथि में भी परिवर्तन किया है. अब पैट का आयोजन 23 जनवरी को होगा. पीपीयू में पहली बार आयोजित हो रहे पैट में कुल 19 विषयों को शामिल किया गया है. सबसे अधिक सीट अंग्रेजी में खाली है. अंग्रेजी में 82 सीट पीएचडी के लिए खाली है. पैट में दो पेपर होंगे. पहला पेपर 50 मार्क्स का सभी के लिए होगा.
दूसरा पेपर सब्जेक्ट आधारित होगा. इसमें तीन सेक्शन होंगे. इसके लिए दो घंटे का समय दिया जायेगा. फॉर्म भरने के लिए सामान्य वर्ग के लिए 1500 रुपये, बीसी 2 को लिए एक हजार रुपये और एससी के लिए 500 रुपये शुल्क देना होगा. पैट संबंधित सभी जानकारी पीपीयू के वेबसाइट पर जारी कर दी गयी है. इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी डाॅ वीके मंगलम ने दी है.
एसटीइटी फॉर्म में आज से त्रुटि में कर सकते हैं सुधार
पटना. माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीइटी) फॉर्म भरने की तिथि बुधवार को समाप्त हो गयी. बिहार विद्यालय बोर्ड ने एसटीइटी के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 24 से बढ़ा कर 25 दिसंबर कर दिया था.
स्टूडेंट्स देर रात तक फॉर्म भरते रहें. अब ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने में किसी प्रकार की त्रुटि हो गयी है, तो अभ्यर्थी अपने यूजर आइडी व पासवर्ड के माध्यम से 26 से 27 दिसंबर तक अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >