खतरनाक हवा की चपेट में पटना धूल के बारीक कण बने संकट

पटना : पटना में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन हवा सीवियर (कष्टदायक) केटेगरी की बही. धूल और दूसरे रासायनिक तत्वों के बारीक कणों की मात्रा मंगलवार को पिछले दिनों की तरह चरम पर रही. लिहाजा पटना का एयर क्वालिटी इंडेक्स 431 रहा. रविवार को पटना का एयर क्वालिटी इंडेक्स 447 और सोमवार को 422 दर्ज […]

पटना : पटना में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन हवा सीवियर (कष्टदायक) केटेगरी की बही. धूल और दूसरे रासायनिक तत्वों के बारीक कणों की मात्रा मंगलवार को पिछले दिनों की तरह चरम पर रही. लिहाजा पटना का एयर क्वालिटी इंडेक्स 431 रहा. रविवार को पटना का एयर क्वालिटी इंडेक्स 447 और सोमवार को 422 दर्ज किया गया था. मंगलवार को पटना की हवा में पीएम 2.5 की मात्रा 282 दर्ज की गयी है.

इससे पहले 23 दिसंबर सोमवार को पीएम 2.5 की मात्रा 288, 22 दिसंबर को 344.66 और 21 दिसंबर को पीएम 2.5 की मात्रा 269.05 माइक्रो ग्राम पर क्यूबिक मीटर दर्ज की गयी थी. इस तरह पटना शहर की हवा में पीएम 2.5 की मात्रा सामान्य से पांच से सात गुना अधिक रही है. इस वजह से शहर का वातावरण दमघोंटू महसूस किया जा रहा है.
सीवियर श्रेणी की हवा की ह्दय और सांस के रोगियों के लिए सर्वाधिक घातक मानी जाती है. पटना की भांति मुजफ्फरपुर की हवा भी सीवियर श्रेणी की रही है.
फिर तापमान गिरने की ओर
पटना का तापमान सामान्य से नीचे रहा. ये स्थिति अगले कुछ दिन और लगातार बनी रहेगी. पटना का उच्चतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीच 21. 8 और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आइएमडी पटना के मुताबिक अगले कुछ दिन बादल आते जाते रहेंगे. कोहरे की स्थिति भी बनी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >