पटना : माल गाड़ियों के लिए अलग रास्ता बनाये जाने के कारण रविवार को झाझा-बरौनी-मुजफ्फरपुर- नरकटियागंज रेलखंड पर सुबह 6.45 बजे से 10. 45 तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. इसके कारण इस रेलखंड से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द रहेगी. वहीं, कई अन्य ट्रेनों का समय पुनर्निधारित किया गया है जबकि कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन किया जायेगा. रेलवे से मिली सूचना के मुताबिक 21 दिसंबर को हावड़ा से खुलने वाली गाड़ी संख्या 53049 हावड़ा-मोकामा पैसेंजर एवं 22 दिसंबर को मोकामा से खुलने वाली गाड़ी 53050 मोकामा-हावड़ा पैसेंजर रद्द रहेगी.
22 दिसंबर को झाझा से खुलने वाली गाड़ी संख्या 63209 झाझा-पटना-मेमू पैसेंजर झाझा से 150 मिनट की देरी से खुलेगी. 22 दिसंबर को भागलपुर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12335 भागलपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस भागलपुर से 60 मिनट की देरी से खुलेगी.
