पटना : अनियंत्रित कार ने दो को मारी टक्कर

पटना : पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के महेश नगर रोड नंबर एक स्थित माधवी होटल के पास अनियंत्रित कार चालक ने शुक्रवार की दोपहर करीब 1:30 बजे दो लोगों को टक्कर मार जख्मी कर दिया. मौके से गाड़ी छोड़ चालक फरार हो गया. दोनों युवक का इलाज पास के ही एक निजी अस्पताल में चल रहा […]

पटना : पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के महेश नगर रोड नंबर एक स्थित माधवी होटल के पास अनियंत्रित कार चालक ने शुक्रवार की दोपहर करीब 1:30 बजे दो लोगों को टक्कर मार जख्मी कर दिया. मौके से गाड़ी छोड़ चालक फरार हो गया. दोनों युवक का इलाज पास के ही एक निजी अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर के रहने वाले अभिषेक कुमार व वैशाली के राजकुमार महतो माधवी होटल के पास खाना खाकर निकल रहे थे कि बोरिंग रोड पानी टंकी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी.
इस दुर्घटना में अभिषेक के पैर की अंगुली टूट गयी है, वहीं राजकुमार को भी चोट आयी है. होटल कर्मियों ने पुलिस को सूचना दिया, जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों जख्मी युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं, कार नंबर के आधार पर पुलिस चालक को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है. यह जानकारी पाटलिपुत्र थाना प्रभारी कामेश्वर प्रसाद सिंह ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >