आज पटना के पेट्रोल पंप मालिक व कर्मचारी लगायेंगे काला बिल्ला

पटना : मधुबनी के सकरी स्थित सुनैना किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप डीलर की हत्या के विरोध में शुक्रवार को दरभंगा और मधुबनी जिला के सभी पेट्रोल पंप 20 दिसंबर की सुबह छह बजे से 21 दिसंबर की सुबह 6.0 बजे तक बंद रहेंगे. इसकी जानकारी बिहार पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह […]

पटना : मधुबनी के सकरी स्थित सुनैना किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप डीलर की हत्या के विरोध में शुक्रवार को दरभंगा और मधुबनी जिला के सभी पेट्रोल पंप 20 दिसंबर की सुबह छह बजे से 21 दिसंबर की सुबह 6.0 बजे तक बंद रहेंगे.

इसकी जानकारी बिहार पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि बिहार पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को पेट्रोल पंप डीलर्स की सुरक्षा के लिए पत्र लिखा है. इस बीच गुरुवार को पटना में पटना पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने बैठक की गयी.
बाइपास स्थित हइवे सर्विसेज पेट्रोल पंप हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि शुक्रवार को सारे पेट्रोल पंप पर ऑनर और स्टाफ काली पट्टी लगाकर विरोध दर्ज करेंगे. बैठक की अध्यक्षता पटना पेट्रोलियम एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने की. इस मौके पर अजय कुमार सिंह, अरुण कुमार, वीरेंद्र कोमलम, महेश प्रसाद सिंह, विपिन कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >