गायघाट और चौक मोड़ के बीच वनवे होगा परिचालन

पटना सिटी : 27 से 29 दिसंबर के बीच राजगीर 550वें प्रकाश पर्व व पटना साहिब में 31 दिसंबर से दो जनवरी, 2020 तक गुरु महाराज के 353वें प्रकाश पर्व को लेकर पटना साहिब से राजगीर जानेवाली बस में संगतों की सुरक्षा हाइवे मोबाइल व थाने की मोबाइल गश्ती करेगी. यह फैसला तख्त साहिब में […]

पटना सिटी : 27 से 29 दिसंबर के बीच राजगीर 550वें प्रकाश पर्व व पटना साहिब में 31 दिसंबर से दो जनवरी, 2020 तक गुरु महाराज के 353वें प्रकाश पर्व को लेकर पटना साहिब से राजगीर जानेवाली बस में संगतों की सुरक्षा हाइवे मोबाइल व थाने की मोबाइल गश्ती करेगी.

यह फैसला तख्त साहिब में गुरुवार को पुलिस प्रशासन व तख्त साहिब के पदधारकों के साथ हुई बैठक में लिया गया. नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार व एडीएम विनायक मिश्र ने बताया कि वाच टावर के साथ सरकारी व निजी भवनों में पुलिस बल की तैनाती होगी.
मंगल तालाब व धवलपुरा में अस्थायी थाना बनेगा. अशोक राजपथ में गायघाट से चौक मोड़ के बीच वाहनों के परिचालन की व्यवस्था वनवे होगी. यह व्यवस्था 27 दिसंबर से लेकर तीन जनवरी तक प्रभावी होगा. इसमें गायघाट से चौक तक वाहन आयेंगे, जाने का मार्ग दूसरा होगा. 180 जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे.
संगत को असुविधा नहीं हो, इसके लिए पंद्रह हेल्प डेस्क कार्य करेंगे. बैठक में तख्त साहिब से जुड़े गुरुद्वारों में जैसे बाललीला, कंगन घाट, गुरु के बाग, गायघाट बड़ी संगत गुरुद्वारा, सोनार टोली व हाड़ी साहिब दानापुर में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की गयी है. कंगन घाट टेंट सिटी में वैशाली जिला प्रशासन की ओर से तैयारी होगी.
बैठक में कौन-कौन हुए शामिल
पुलिस व प्रशासन की आयोजित बैठक में एडीएम विनायक मिश्र, नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार, एसडीओ राजेश रौशन, एएसपी मनीष कुमार, चौक थानाध्यक्ष मितेश कुमार के साथ प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अवतार सिंह हित, महासचिव महेंद्रपाल सिंह ढिल्लन, सचिव महेंद्र सिंह छाबड़ा, सदस्य जगजोत सिंह सोही, कमीकर सिंह व हरवंश सिंह, यकू वाले संत बाबा भाई मोहिंदर सिंह के अनुयायी बाबा इंद्रजीत सिंह, अधीक्षक दलजीत सिंह समेत अन्य शामिल थे.
फीडर ट्रिप नहीं हो : पेसू
पटना सिटी. पेसू के महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह गुरुवार को प्रकाश पर्व की तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान जीएम ने फीडर ट्रिप कर रहा है, तो पता कीजिए क्यों फीडर हो रहा है. उसे ठीक करें, इसी अंदाज में कंगन घाट, बाड़े की गली, हरिमंदिर गली, गुरुद्वारा बाललीला, तख्त साहिब समेत अन्य जगहों पर निरीक्षण किया. निरीक्षण के दरम्यान कंगन घाट पर विद्युत तार को भूमिगत करने का निर्देश दिया.
साथ ही वहां बन रही टेंट सिटी में विद्युत आपूर्ति को दुरुस्त करने का निर्देश दिया. निरीक्षण में कार्यपालक अभियंता सुजीत कुमार, सहायक विद्युत अभियंता राजेश वर्णवाल समेत अन्य अधिकारी थे. इस दरम्यान महाप्रबंधक के निर्देश को अमल में लाने का कार्य किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >