पटना : कल केंद्रीय वित्त मंत्री राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ करेंगी बैठक

पटना : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में 18 दिसंबर को सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ बजट पूर्व एक बेहद महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक होने जा रही है. इस बैठक में बिहार की तरफ से उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी शामिल होंगे. इस दौरान बिहार की तरफ से नये वित्तीय […]

पटना : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में 18 दिसंबर को सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ बजट पूर्व एक बेहद महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक होने जा रही है. इस बैठक में बिहार की तरफ से उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी शामिल होंगे.
इस दौरान बिहार की तरफ से नये वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए अतिरिक्त राशि की मांग की जायेगी. केंद्रीय टैक्स पुल में राज्य की हिस्सेदारी बढ़ाने के अलावा सभी योजनाओं का आकार भी बढ़ाने की मांग मजबूती से रखी जायेगी. टैक्स संग्रह और जीएसटी संग्रह को बढ़ाने के मसले पर भी चर्चा की जायेगी. इसके अलावा नये वित्तीय वर्ष से 15वीं वित्त आयोग का कार्यकाल शुरू हो रहा है. इसमें बिहार को कई स्तर पर लाभ मिलना है और कई मांग भी रखी गयी है. इनको लेकर भी इस बैठक में विस्तार से चर्चा होने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >