पटना : बिहार बोर्ड की ओर से सोमवार को शारीरिक शिक्षा व स्वास्थ्य अनुदेशक योग्यता परीक्षा का आयाेजन किया गया. परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई. बोर्ड की ओर से पहली बार जैमर लगा कर परीक्षा ली गयी. परीक्षा सेंटर पर पहुंचे अभ्यर्थियों के हाथों से घड़ी, जूते-मोजे भी उतरवाये गये. साथ ही सभी परीक्षार्थियों को इंट्री गेट पर चेक का भी सामना करना पड़ा.
पहली बार जैमर लगा कर बिहार बोर्ड ने ली परीक्षा
पटना : बिहार बोर्ड की ओर से सोमवार को शारीरिक शिक्षा व स्वास्थ्य अनुदेशक योग्यता परीक्षा का आयाेजन किया गया. परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई. बोर्ड की ओर से पहली बार जैमर लगा कर परीक्षा ली गयी. परीक्षा सेंटर पर पहुंचे अभ्यर्थियों के हाथों से घड़ी, जूते-मोजे भी उतरवाये गये. साथ ही सभी परीक्षार्थियों को इंट्री […]

पटना के 15 परीक्षा केंद्रों पर सभी परीक्षार्थियों का फोटो खींचा गया तथा बॉयोमीटरिक प्रणाली के माध्यम से अंगूठे का निशान भी लिया गया. इस संबंध में बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि शारीरिक शिक्षा व स्वास्थ्य अनुदेशक योग्यता परीक्षा, 2019 का आयोजन 12 से दोपहर दो बजे तक कुल 15 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुआ. परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए कुल 8,039 परीक्षार्थियों ने परीक्षा फाॅर्म भरा था.
समिति के अध्यक्ष ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण : बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने राजकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय शास्त्री नगर, राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय शास्त्री नगर आदि परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण किया. इन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गयी. निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि इन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का संचालन बेहतर व सुव्यवस्थित ढंग से किया जा रहा है. निरीक्षण के क्रम में अध्यक्ष की ओर से परीक्षार्थियों से परीक्षा में पूछे गये प्रश्नों के संबंध में जानकारी भी ली गयी.