पटना : राज्य सरकार ने कार्य में लापरवाही बरतने और अन्य आरोपों की वजह से दो एसडीपीओ (अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी) पर विभागीय कार्रवाई चलाने का आदेश जारी किया है. गृह विभाग ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है.
इसमें नरकटियागंज के तत्कालीन एसडीपीओ अमन कुमार और वर्तमान में विशेष कार्य बल के डीएसपी के अलावा बांका के तत्कालीन एसडीपीओ और वर्तमान में विशेष शाखा के डीएसपी सबिंद्र कुमार दास शामिल हैं.
सबिंद्र कुमार दास के मामले में प्रस्तुतीकरण पदाधिकारी बांका डीएसपी (मुख्यालय) संजय कुमार को बनाया गया है. वहीं, अमन कुमार के मामले की सुनवाई के लिए बेतिया के डीएसपी (मुख्यालय) अरुण कुमार सिंह को प्रस्तुतीकरण पदाधिकारी नियुक्त किया गया है.
