मुजफ्फरपुर की पीड़िता से अस्पताल जाकर मिलीं महिला आयोग की अध्यक्ष

पटना : बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा मंगलवार को मुजफ्फरपुर की पीड़िता से अपोलो बर्न अस्पताल में जाकर मुलाकात की. जिस वक्त अध्यक्षा पीड़िता से मिली, वह जलन के दर्द को सहन नहीं कर पा रही थी और लगातार रो रही थी. वह बार-बार एक ही बात कह रही थी कि मैंने […]

पटना : बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा मंगलवार को मुजफ्फरपुर की पीड़िता से अपोलो बर्न अस्पताल में जाकर मुलाकात की.
जिस वक्त अध्यक्षा पीड़िता से मिली, वह जलन के दर्द को सहन नहीं कर पा रही थी और लगातार रो रही थी. वह बार-बार एक ही बात कह रही थी कि मैंने थाने का कई बार चक्कर लगाया, लेकिन, किसी ने मेरी बातों पर ध्यान नहीं दिया. दिलमणि मिश्रा ने बताया कि पीड़िता काफी असहनीय दर्द में है. हमने डॉक्टर्स की टीम से कहा कि इलाज में कोई कमी नहीं होनी चाहिए. उन्होंने बताया कि वे पीड़िता के परिवार से संपर्क में हैं. जितना संभव हो सकेगा इंसाफ दिलाने में उनकी मदद करेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >