पटना : गोविंद मित्रा रोड स्थित उदय पैलेस, न्यू उदय पैलेस और महिमा पैलेस के दवा दुकानों में छापेमारी करने वाले ब्रांड प्रोडेक्शन कंपनी के निदेशक मुस्तफा हुसैन को जान से मारने की धमकी मिली है. इसे देखते हुए निदेशक ने सोमवार को एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगायी. इससे पहले उन्होंने एसकेनगर व बुद्धा कॉलोनी थाने में धमकी देने वाले आरोपितों के खिलाफ लिखित में शिकायत दर्ज करायी है.
नकली दवा पकड़ने वाले अधिकारी ने लगायी गुहार
पटना : गोविंद मित्रा रोड स्थित उदय पैलेस, न्यू उदय पैलेस और महिमा पैलेस के दवा दुकानों में छापेमारी करने वाले ब्रांड प्रोडेक्शन कंपनी के निदेशक मुस्तफा हुसैन को जान से मारने की धमकी मिली है. इसे देखते हुए निदेशक ने सोमवार को एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगायी. इससे पहले उन्होंने एसकेनगर व बुद्धा […]

नकली दवा पकड़ने वाले अधिकारी ने लगायी गुहार
पुलिस को दिये आवेदन में पीड़ित ने बताया कि वह स्थायी रूप से राजीव नगर इलाके के रहने वाले हैं. नकली दवा पकड़ने के बाद उनको मोबाइल नंबर 7765952883 फिर दूसरे मोबाइल नंबर 8434271454 नंबर से फोन कर आरोपितों ने मारने की धमकी दी है. पीड़ित को फोन पर सुधर जाने और थाने में दर्ज नकली दवा केस मामले को वापस लेने को कहा गया है.
सात लाख की पकड़ी गयी थी नकली दवा : पुलिस को दिये बयान में पीड़ित ने बताया कि 21 नवंबर को जीएम रोड के कई दवा दुकानों में छापेमारी की गयी. यहां करीब सात लाख की नकली दवा पकड़ी गयी. इसके बाद पीरबहोर थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी. इस मामले में 13 दिसंबर को लोकायुक्त विभाग में सुनवाई भी है.
जहां निगरानी व औषधि विभाग के अधिकारियों को हाजिर होने का आदेश दिया गया है. उन्होंने सुरक्षा बॉडीगार्ड हटाये जाने की शिकायत की. वहीं, जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपित के कॉल डिटेल्स का लोकेशन पता कर जल्द गिरफ्तारी कर ली जायेगी.