गैंगरेप के विरोध में सड़क पर लोग

फुलवारीशरीफ : हैदराबाद में डॉ प्रियंका रेड्डी के साथ दुष्कर्म व हत्या के बाद निर्ममता पूर्वक जलाने सहित बक्सर व समस्तीपुर में महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हत्या व जलाने जैसी घटनाओं के विरोध में दोषियों को फांसी देने की मांग को लेकर फुलवारीशरीफ प्रखंड की सकरैचा पंचायत में कॉलेज, स्कूल, कोचिंग के छात्र-छात्राओं सहित सैकड़ों […]

फुलवारीशरीफ : हैदराबाद में डॉ प्रियंका रेड्डी के साथ दुष्कर्म व हत्या के बाद निर्ममता पूर्वक जलाने सहित बक्सर व समस्तीपुर में महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हत्या व जलाने जैसी घटनाओं के विरोध में दोषियों को फांसी देने की मांग को लेकर फुलवारीशरीफ प्रखंड की सकरैचा पंचायत में कॉलेज, स्कूल, कोचिंग के छात्र-छात्राओं सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने मानव शृंखला बनाकर गुस्सा दिखाया.

कार्यक्रम में सकरैचा पंचायत के मुखिया संतोष कुमार के साथ उपमुखिया प्रकाश कुमार रंजन, सौरभ कुमार, विवेक कुमार, विकास, अविनाश कुमार, विजय पासवान, बिरजू चौधरी, रामेश्वर जमादार, विनोद पासवान, रंजन कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे.
दानापुर में प्रदर्शन कर की नारेबाजी
दानापुर. हैदराबाद और बक्सर में गैंग रेप और जला देने की घटना के विरोध में गुरुवार को लोगों ने आरपीएस मोड़ के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. जाम के कारण करीब आधा घंटा तक आवागमन बाधित हो गया. आक्रोशित लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. जाम की सूचना पर पहुंची रूपसपुर पुलिस ने लोगों को समझा-बुझा कर जाम हटवाया.
आक्रोशित लोगों ने हैदराबाद व बक्‍सर की घटना के आरोपितों को फांसी व फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस की सुनवाई करने की मांग की. इस दौरान आक्रोशित लोगों ने आरपीएस मोड़ पर आगजनी कर सड़क को जाम कर दिया. लोगों ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना सिर्फ जुमला है. आज देश में बिटिया सुरक्षित नहीं हैं. सरकार की नाकामी के कारण ऐसी घटना घट रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >