पटना : ट्रेनिंग पर जायेंगे एडीजी रैंक के चार आइपीएस

पटना : राज्य के चार आइपीएस अधिकारी 6 से 17 जनवरी तक ट्रेनिंग पर रहेंगे. एडीजी (अपर पुलिस महानिदेशक) रैंक के ये सभी अधिकारी हैदराबाद स्थित सरदार पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में 11 दिनों तक मिड कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम के चरण-5 में भाग लेंगे. इनके ट्रेनिंग अवधि में रहने के दौरान इनका प्रभार अन्य आइपीएस […]

पटना : राज्य के चार आइपीएस अधिकारी 6 से 17 जनवरी तक ट्रेनिंग पर रहेंगे. एडीजी (अपर पुलिस महानिदेशक) रैंक के ये सभी अधिकारी हैदराबाद स्थित सरदार पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में 11 दिनों तक मिड कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम के चरण-5 में भाग लेंगे. इनके ट्रेनिंग अवधि में रहने के दौरान इनका प्रभार अन्य आइपीएस अधिकारियों को सौंपा गया है.
जो अधिकारी ट्रेनिंग पर जा रहे हैं, उनमें राजगीर स्थित बिहार पुलिस अकादमी के निदेशक सह एडीजी भृगु श्रीनिवास, निगरानी ब्यूरो के एडीजी सुनील कुमार झा, एडीजी (मुख्यालय) जितेंद्र कुमार और नागरिक सुरक्षा के अपर आयुक्त कुंदन कृष्णन शामिल हैं. इस दौरान एडीजी और रेल एडीजी अमित कुमार को एडीजी (मुख्यालय) का प्रभार सौंपा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >