पटना : शिक्षा की बदहाली के लिए राजद जिम्मेदार

पटना : भवन निर्माण विभाग के मंत्री डॉ अशोक चौधरी ने राजद पर निशाना साधते हुए उसे राज्य में शिक्षा की बदहाली के लिए जिम्मेदार बताया है. उन्होंने कहा कि बिहार में शिक्षा का किसने बंटाधार किया, यह सवाल उठाने वाले नेता प्रतिपक्ष जरा आंकड़ों पर गौर करें. वर्ष 2019-20 में बिहार का शिक्षा बजट […]

पटना : भवन निर्माण विभाग के मंत्री डॉ अशोक चौधरी ने राजद पर निशाना साधते हुए उसे राज्य में शिक्षा की बदहाली के लिए जिम्मेदार बताया है.
उन्होंने कहा कि बिहार में शिक्षा का किसने बंटाधार किया, यह सवाल उठाने वाले नेता प्रतिपक्ष जरा आंकड़ों पर गौर करें. वर्ष 2019-20 में बिहार का शिक्षा बजट 34798 करोड़ है. 2004-05 में तीन हजार करोड़ के करीब था. इसमें से मात्र कुछ सौ करोड़ रुपये ही योजना मद में शैक्षणिक विकास के लिए खर्च होते थे. मंत्री डॉ अशोक चौधरी ने कहा कि 2005 में मात्र एक लाख, 80 हजार लड़कियां मैट्रिक परीक्षा देती थीं. 2019 में सात लाख, 81 हजार, 38 छात्राओं ने मैट्रिक परीक्षा फॉर्म भरा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >