पटना से राघोपुर दियारे को जोड़ने वाला पीपा पुल टूटा

फतुहा : पटना के कच्ची दरगाह को वैशाली के राधोपुर से जोड़ने वाला पीपा पुल शुक्रवार को क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद वहां हड़कंप मचा हुआ है. वहीं आवागमन बाधित है. हालांकि, इसे इंजीनियरों द्वारा ठीक किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार वाराणसी से कोलकाता जाने वाले तीन टूरिस्ट जहाजों को पार कराने […]

फतुहा : पटना के कच्ची दरगाह को वैशाली के राधोपुर से जोड़ने वाला पीपा पुल शुक्रवार को क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद वहां हड़कंप मचा हुआ है. वहीं आवागमन बाधित है. हालांकि, इसे इंजीनियरों द्वारा ठीक किया जा रहा है.
जानकारी के अनुसार वाराणसी से कोलकाता जाने वाले तीन टूरिस्ट जहाजों को पार कराने के लिए पीपा पुल को खोला जा रहा था. इसी दौरान ड्रेजिंग मशीन ने संतुलन खो दिया और वह पुल से टकरा गयी. इसके बाद सभी पीपे अलग हो गये.बताया जाता है कि पूरा पुल तीन हिस्सों में बंट गया है. समाचार लिखे जाने तक पीपा पुल को जोड़ने का कार्य जारी था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >