पटना : बेटी को जन्म दिया तो विवाहिता को जिंदा जलाया

पटना : बेटी को जन्म देने से गुस्साये ससुरालवालों ने विवाहिता रितू कुमारी पर केरोसिन डाल कर जिंदा जला दिया. यह घटना पटना जिले के पंडारक प्रखंड के कोन्दी गांव की है. इस संबंध में रितू की मां व खुसरूपुर के फुलवरिया की रहने वाली सुनयना देवी के बयान के आधार पर पति शिव कुमार, […]

पटना : बेटी को जन्म देने से गुस्साये ससुरालवालों ने विवाहिता रितू कुमारी पर केरोसिन डाल कर जिंदा जला दिया. यह घटना पटना जिले के पंडारक प्रखंड के कोन्दी गांव की है. इस संबंध में रितू की मां व खुसरूपुर के फुलवरिया की रहने वाली सुनयना देवी के बयान के आधार पर पति शिव कुमार, सास सीता देवी व अन्य के खिलाफ पंडारक थाने में केस दर्ज किया गया है. विवाहिता रितू कुमारी आग में जलने के कारण इलाज के लिए पीएमसीएच में एडमिट थी और शुक्रवार को इलाज के क्रम में मौत हो गयी. इसके बाद रीतू कुमारी की मां सुनयना देवी का पीएमसीएच के टीओपी प्रभारी अमित कुमार ने बयान दर्ज किया.
क्या दिया बयान
सुनयना देवी ने अपने बयान में बताया है कि उनकी बेटी रितू ने पंडारक निवासी शिव कुमार से 2017 में कोर्ट में प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद से ही दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा. इसी बीच रितू कुमारी ने एक बेटी को जन्म दिया. बेटी के जन्म लेने के बाद से ससुरालवाले उसे और प्रताड़ित करने लगे. इसके बाद 28 नवंबर को शिव कुमार की मां सीता देवी व अन्य ने केरोसिन डाल कर रितू को जला दिया.
चूंकि जलने के बाद रितू दर्द से छटपटा रही थी और उसकी आवाज बाहर तक जा रही थी. इसके बाद पति शिव कुमार ने शरीर पर कंबल डाल दिया. रितू को इलाज के लिए 28 की शाम पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था. वहां उसकी माैत हो गयी. सुनयना देवी ने यह भी बताया कि उसके साथ हुई घटना की जानकारी खुद रितू ने इलाज के दौरान दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >