पटना : नीतीश के चेहरे पर ही लड़ा जायेगा 2020 का विस चुनाव : चिराग

समारोह में लोजपा ने मनाया स्थापना दिवस पटना : लोजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में 2020 का विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के चेहरे पर ही लड़ा जायेगा. पार्टी का भाजपा व जदयू के साथ बिहार में गठबंधन है और उसी गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी है. पार्टी […]

समारोह में लोजपा ने मनाया स्थापना दिवस
पटना : लोजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में 2020 का विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के चेहरे पर ही लड़ा जायेगा. पार्टी का भाजपा व जदयू के साथ बिहार में गठबंधन है और उसी गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी है.
पार्टी के 20 वें स्थापना दिवस के मौके पर ज्ञान भवन में आयोजित समारोह में मौजूद केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि अगर 2005 के विधानसभा चुनाव में लालू प्रसाद हमारी बात मान लेते और किसी मुस्लिम को मुख्यमंत्री बना देते, तो आज सत्ता से बाहर नहीं होते. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सांसद व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने कहा कि हम 2020 में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन हमारा लक्ष्य 2025 का विधानसभा चुनाव है. कार्यक्रम में सदस्यता अभियान बनाने की शुरुआत की गयी. चिराग ने बताया कि इस बार एक करोड़ नये सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है.
हमने कभी पोस्ट एलाइंस नहीं किया
महाराष्ट्र चुनाव के बाद शिवसेना पर टिप्पणी करते हुए चिराग ने कहा कि कई ऐसे राजनीतिक दल हैं, जो चुनाव किसी और के साथ लड़ते हैं और सरकार बनाने के लिए किसी और पार्टी के साथ चले जाते हैं.
रामविलास पासवान ने छह प्रधानमंत्री के साथ काम किया, लेकिन कभी पार्टी की नीति, सिद्धांत से समझौता नहीं किया. उन्होंने कहा कि संसद में भीम राव अंबेडकर की फोटो लगाने, मोबाइल को सस्ता करने, मुहम्मद साहब के जन्म दिवस पर अवकाश घोषित करने से लेकर 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने की शुरुआत करने का श्रेय रामविलास पासवान को जाता है.
युवा आयोग के गठन की मांग
चिराग पासवान ने युवा आयोग बनाने की मांग की. चिराग ने कहा कि उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है. वही विश्वास बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर भी है. कार्यक्रम में सांसद पशुपति पारस, महमूद अली कैसर और वीणा देवी, सुनील पांडे व हुलास पांडेय, सूरजभान सिंह समेत कई नेताओं ने अपनी बात रखी.
14 अप्रैल को गांधी मैदान में रैली : लोजपा अगले वर्ष 14 अप्रैल को गांधी मैदान में शक्ति प्रदर्शन करेगी. चिराग पासवान कहा कि इसके लिए अभी से पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों, विधायकों व सांसदों को जिम्मेदारी दे दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >