पटना : स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 8721 से दिल्ली से पटना पहुंचे यात्री के रजिस्टर्ड बैग से 12 हजार रुपये गायब हो गये. यात्री रंजीत पटेल ने जब पटना एयरपोर्ट पर बैग खोला तो उसमें रकम नहीं थी. पटना एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग सुबह करीब 9:30 बजे हुई थी. रंजीत ने स्पाइसजेट एयरलाइन से इसकी लिखित शिकायत की है.
मामला सामने आने के बाद सीआइएसएफ ने एयरपोर्ट पर लगे सीसीटीवी को खंगाला. काफी मेहनत के बाद भी रकम के बारे में पता नहीं चल सका कि रकम पटना में गायब हुई या फिर दिल्ली में. इधर, स्पाइसजेट के अाधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रकम कहां गयी, इसका पता लगाने में एयरलाइंस जुटी है.
