नयी कंसलटेंसी का कार्यकाल 36 माह का

पटना : राज्य में नमामि गंगा प्रोजेक्ट के लिए रखे गये स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजमेंट ग्रुप को हटाने के बाद नगर विकास व आवास विभाग की ओर से नयी परामर्श एजेंसी को रखने की कवायद शुरू हुई है. विभाग ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है. शर्तों के अनुसार नयी कंसलटेंसी का कार्यकाल 36 महीने […]

पटना : राज्य में नमामि गंगा प्रोजेक्ट के लिए रखे गये स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजमेंट ग्रुप को हटाने के बाद नगर विकास व आवास विभाग की ओर से नयी परामर्श एजेंसी को रखने की कवायद शुरू हुई है. विभाग ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है. शर्तों के अनुसार नयी कंसलटेंसी का कार्यकाल 36 महीने का होगा. इसके लिए विभाग की ओर से राशि दी जायेगी.

संबंधित कंपनी को 25 नवंबर तक निविदा डालने की अंतिम तारीख रखी गयी है. चयनित होने वाली कंपनी को दो लाख रुपये बतौर सुरक्षा निधि के रूप में जमा करना होगा. निविदा शर्त के अनुसार कंपनी को कम -से -कम पांच वर्ष का अनुभव रखना.
कम-से-कम पांच करोड़ रुपये का वार्षिक टर्नओवर रखना अनिवार्य किया गया है. इन प्रोजेक्टों में मिली थी कमी : नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत पुरानी कंपनी से बख्तियारपुर में आइएंडडी और एसटीपी योजना में संवेद के साथ एग्रीमेंट कर लिया गया था, लेकिन एजेंसी ने विभाग को दी रिपोर्ट में कहा कि अभी एग्रीमेंट बाकी है.
50 योजनाओं पर काम
एसपीएमजी को नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत लगभग 50 प्रोजेक्टों पर मॉनीटरिंग करने व तकनीकी सुविधा उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी रहेगी.
बुडको की ओर से किये जा रहे रिवर फ्रंट का काम, नालों पर जाली लगाने का काम, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व सीवरेज पाइप लाइन से लेकर अन्य कई योजनाओं पर काम करना होगा. साथ ही नगर विकास विभाग को बतौर कंस्लटेंट कंपनी अन्य सहायता उपलब्ध करानी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >