फतुहा में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आधा दर्जन घायल

फतुहा / पटना : फतुहा थाना क्षेत्र के नयका रोड ग्राम मकसूदपुर के पास बोलेरो और बाइक में मंगलवार को जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, फतुहा-दनियावां […]

फतुहा / पटना : फतुहा थाना क्षेत्र के नयका रोड ग्राम मकसूदपुर के पास बोलेरो और बाइक में मंगलवार को जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक, फतुहा-दनियावां सड़क मार्ग के फतुहा थाना क्षेत्र के नयका रोड ग्राम मकसूदपुर के पास मोटरसाइकिल और बोलेरो गाड़ी में मंगलवार को जोरदार टक्कर हो गयी. इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की दुर्घटना में घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं इस दुर्घटना में महिला-बच्चे समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये हैं. सभी घायलों का इलाज दनियावां पीएचसी में कराया जा रहा है. वहीं, हादसे में दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो गाड़ी 25 फीट गड्ढे में जा गिरी है. इनमें दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए पटना के एनएमसीएच भेजा गया है. मृतक की पहचान नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र निवासी निशांत कुमार फतुहा के राहुल कुमार के रूप में हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >