पटना : युवराजों की सेटिंग में राजद कांग्रेस का बेड़ा गर्क : राजीव

पटना : भाजपा प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि अपने-अपने युवराजों को राजनीति में सेट करने के चक्कर में राजद-कांग्रेस की स्थिति दिनों दिन दयनीय होती जा रही है. हालात ऐसे हो गये हैं कि अपने सफाये के लिए इन्हें किसी दूसरे राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी की आवश्यकता ही नहीं है, बल्कि इनके युवराज ही यह […]

पटना : भाजपा प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि अपने-अपने युवराजों को राजनीति में सेट करने के चक्कर में राजद-कांग्रेस की स्थिति दिनों दिन दयनीय होती जा रही है.
हालात ऐसे हो गये हैं कि अपने सफाये के लिए इन्हें किसी दूसरे राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी की आवश्यकता ही नहीं है, बल्कि इनके युवराज ही यह भूमिका बखूबी निभा रहे हैं. बिना किसी मेरिट के अपनी पार्टियों की लगाम थामे बैठे इनके युवराजों को कार्यकर्ताओं का महत्व तक नहीं पता. यही वजह है कि आज इन दोनों दलों में अनुभवी नेता और कार्यकर्ता हाशिए पर चले गये हैं. इनकी जगह परिक्रमा करने वाले चाटुकारों ने ले ली है. इन्होंने सलाहकारों के नाम पर ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ सरीखे बुद्धिजीवियों का जखीरा जमा कर लिया है. इन्हीं तथाकथित बुद्धिजीवियों की देन है कि कभी ये कश्मीर पर पाकिस्तान की भाषा बोलने लगते हैं, तो कभी इनके नेता सेना को निशाने पर लेने लगते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >