पटना :जदयू ने की पटना महानगर सेक्टर अध्यक्ष की घोषणा

पटना : जदयू पटना महानगर के अध्यक्ष अमर कुमार सिन्हा ने पटना महानगर जदयू संगठन के मजबूती के लिए सेक्टर प्रभारी व विधानसभा प्रभारी की घोषणा शुक्रवार को की है. जारी सूची के मुताबिक पटना महानगर के छह विधानसभा के लिए जयप्रकाश सिंह को फुलवारीशरीफ, शैलेंद्र कुमार को दानापुर, सत्येंद्र कुमार राजू को दानापुर, राजेश […]

पटना : जदयू पटना महानगर के अध्यक्ष अमर कुमार सिन्हा ने पटना महानगर जदयू संगठन के मजबूती के लिए सेक्टर प्रभारी व विधानसभा प्रभारी की घोषणा शुक्रवार को की है.
जारी सूची के मुताबिक पटना महानगर के छह विधानसभा के लिए जयप्रकाश सिंह को फुलवारीशरीफ, शैलेंद्र कुमार को दानापुर, सत्येंद्र कुमार राजू को दानापुर, राजेश कुमार को कुम्हरार, विशाल वर्मा को बांकीपुर और अजय कुुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह को पटना साहिब विधान सभा का प्रभारी बनाया है.
वहीं महानगर के कुल 18 सेक्टरों के लिए नीरज श्रीवास्तव को गर्दनीबाग, अभिजीत कुमार सिन्हा को सचिवालय, मो फकरूद्दीन उर्फ झुन्नु को गौतमबुद्ध सेक्टर, सुजीत कुमार को मीठापुर, पियूष पांडेय को भागवतनगर,शैलेंद्र कुमार को कंकड़बाग, मनोज शर्मा को बजार समिति, सनोवर खान को दानापुर नगर, मनोज कुमार सिंह राजू को दानापुर ग्रामीण, अजय चंद्रवंशी को दानापुर नगर, सच्चिदानंद सिंह को दानापुर ग्रामीण, नवल किशोर राय को संपतचक, सुशीला देवी पटना सदर पूर्वी, विजय कुमार को गुरू गोविंद सिंह सेक्टर, अजीत यादव को गायघाट सेक्टर और प्रेमनाथ सिंह को अगमकुआं सेक्टर का प्रभारी बनाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >