पंडारक थाने में दर्ज केस में पेश किये गये मोकामा विधायक अनंत सिंह

पटना : पंडारक थाने में हत्या के प्रयास के मामले में दर्ज केस संख्या 75/19 के तहत गुरुवार को मोकामा विधायक अनंत सिंह को एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट में पेश किया गया. इस दौरान अनंत सिंह के वकील द्वारा स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने का हवाला देते हुए पटना के बेऊर जेल में ही रहने देने […]

पटना : पंडारक थाने में हत्या के प्रयास के मामले में दर्ज केस संख्या 75/19 के तहत गुरुवार को मोकामा विधायक अनंत सिंह को एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट में पेश किया गया.

इस दौरान अनंत सिंह के वकील द्वारा स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने का हवाला देते हुए पटना के बेऊर जेल में ही रहने देने का आग्रह करते हुए आवेदन दिया गया. लेकिन कोर्ट ने आवेदन को खारिज करते हुए सुनवाई के बाद अनंत सिंह को वापस भागलपुर जेल भेजने का निर्देश दिया. अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने अगली तिथि 28 नवंबर निर्धारित की. पेशी के बाद कड़ी सुरक्षा में अनंत सिंह को भागलपुर जेल ले जाया गया.
बैक पेन से ग्रसित होने की दी गयी कोर्ट को जानकारी
गुरुवार को करीब 12 बजे अनंत सिंह को कोर्ट में पेश किया गया. जहां पेशी के दौरान उनके वकील ने एक मेडिकल रिपोर्ट पेश की और आवेदन दिया. आवेदन में यह जानकारी दी गयी कि अनंत सिंह कई दिनों से बैकपेन से ग्रसित हैं. पेशी के लिए सड़क मार्ग से भागलपुर से पटना लाये जाने के कारण काफी परेशानी होती है और दर्द बढ़ जाता है. इसलिए उन्हें पटना के बेऊर जेल में ही रहने की इजाजत दी जाये. लेकिन उक्त आवेदन को कोर्ट ने खारिज कर दिया.
क्या था मामला
पंडारक थाने में भोला सिंह व मुकेश सिंह की हत्या के प्रयास को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी, जिसमें अनंत सिंह के साथ ही शूटर गोलू, छोटू, राजवीर उर्फ छोटू, लल्लू मुखिया, रणवीर यादव व चंदन सिंह आरोपित बनाये गये थे. जबकि दो अन्य आरोपित उदय यादव व विकास सिंह अब भी फरार हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >