पटना : कटक (ओड़िशा) में चल रहे अंडर-23 मेंस वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार ने सचिन के आल राउंड प्रदर्शन की बदौलत अरुणाचल प्रदेश को 91 रनों से हरा कर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की. सचिन ने नाबाद 76 रनों की पारी खेली और दो विकेट भी झटके .मैदान गीला होने के कारण मैच देर से प्रारंभ हुआ, जिस कारण मैच को 34-34 ओवर का कर दिया गया. इस जीत के बाद बिहार अपने पूल में 20 अंक पाकर सबसे ऊपर है. बिहार का अगला मैच 12 नवंबर को मेघालय से है.
अंडर-23 मेंस वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट, बिहार ने अरुणाचल को 91 रनों से हराया
पटना : कटक (ओड़िशा) में चल रहे अंडर-23 मेंस वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार ने सचिन के आल राउंड प्रदर्शन की बदौलत अरुणाचल प्रदेश को 91 रनों से हरा कर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की. सचिन ने नाबाद 76 रनों की पारी खेली और दो विकेट भी झटके .मैदान गीला होने के कारण मैच देर […]

इस मैच में बिहार ने टॉस जीता और बल्लेबाजी करने का निर्णय किया . बिहार की टीम ने 34 ओवरों में आठ विकेट पर 234 का स्कोर खड़ा किया. बिहार की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सचिन ने नाबाद 76 रन बनाये तो सकीबुल गनी 38, आशुतोष -30 सब्बीर , बिभूति और अभिषेक ने 14-14 विकास झा 9 (नॉट आउट) और मनमोहन ने 5 रन बनाये. अरुणाचल की ओर से मोजदुल खान और समय बत्रा ने दो –दो तथा ताना तेती , आकाश, लीचा और लीखा ने एक एक विकेट लिये .
जवाब में उतरी अरुणाचल की टीम 32.5 ओवर में 133 रन बनाकर आल आउट हो गयी. अरुणाचल की और से मो गाजी ने 58 , आकाश 46, अशर 10 , मोजदुल 5, समय 2 और लीचा ने एक रन का योगदान दिया . बिहार की ओर से सकीबुल ने 3, विकाश और सचिन ने दो-दो तथा रणधीर और मनमोहन ने एके के विकेट लिये , जबकि एक खिलाड़ी रन आउट का शिकार हुआ .