बिकेंगे सिर्फ ग्रीन पटाखे, रात 10 बजे तक ही फूटेंगे

पटना : दीपावली पर बिकने वाले तेज आवाज के पटाखों पर सख्ती की गयी है. जिला प्रशासन ने निर्देश दिया है कि तेज आवाज वाले पटाखे नहीं बेचे जायेंगे. सिर्फ ग्रीन पटाखे बेचने के निर्देश है. लड़ी पटाखे जो एक साथ देर तक जलाये जाते हैं, उन पर रोक लगायी गयी है. जिला प्रशासन की […]

पटना : दीपावली पर बिकने वाले तेज आवाज के पटाखों पर सख्ती की गयी है. जिला प्रशासन ने निर्देश दिया है कि तेज आवाज वाले पटाखे नहीं बेचे जायेंगे. सिर्फ ग्रीन पटाखे बेचने के निर्देश है. लड़ी पटाखे जो एक साथ देर तक जलाये जाते हैं, उन पर रोक लगायी गयी है.

जिला प्रशासन की तरफ से आतिशबाजी के लिए समय निर्धारित किया गया है. रात के आठ बजे से रात के 10 बजे तक पटाखे जला सकते हैं. इसके बाद पटाखा जलाने की शिकायत मिली तो कार्रवाई की जा सकती है. जिला प्रशासन आतिशबाजी को लेकर मॉनीटरिंग करेगा.
पांच सदस्यीय टीम करायेगी मूर्ति विसर्जन
लक्ष्मी पूजा के बाद विसर्जन को लेकर निर्देश दिया गया है कि पूजा समिति अस्थायी तालाबों में विसर्जन करेंगे. विसर्जन की मॉनीटरिंग 101 छठ घाटों पर तैनात मजिस्ट्रेट करेंगे. सभी घाट पर एक मुख्य मजिस्ट्रेट तथा चार सहयोगी मजिस्ट्रेट की तैनाती है.
उन्हीं को विसर्जन की जिम्मेदारी दी गयी है. दुर्गा पूजा विसर्जन की तरह इसमें भी अस्थायी तालाब में विसर्जन करना है. दानापुर के नासरीगंज में बने अस्थायी तालाब, पाटीपुल और पटना सिटी के घाट पर बने अस्थायी तालाब में विसर्जन करना है. तालाब में पहले त्रिपाल बिछाना है. इसके बाद विसर्जन करना है. 72 घंटे बाद त्रिपाल को निकालना है और तालाब में से बांस व अन्य सामान को निकालना है.
पीएमसीएच के इन नंबरों पर करें संपर्क
इमरजेंसी : 0612-2300080, 0612-2302266, अधीक्षक, पीएमसीएच : 9470003549 , सिविल सर्जन : 9470003600
रात 10 बजे के बाद फोड़े पटाखे तो कार्रवाई
सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क
पटना. दीपावली पर आगजनी से निबटने के लिए पटना पुलिस के अलावा लोदीपुर व कंकड़बाग फायर ब्रिगेड की दो दर्जन गाड़ियां, दमकल गाड़ियां सहित सैकड़ों फायर फाइटर की टीम पूरी तरह से तैयार कर दी गयी हैं. ताकि, आगजनी की घटनाओं में कोई अप्रिय व जानलेवा घटना ना हो सकें. शहर के अलग-अलग जगहों पर फायर फाइटरों की टीम में शामिल सदस्यों की तैनाती कर दी गयी है. सुरक्षा को लेकर पुलिस की विशेष टीम सादी वर्दी में भी तैनात की गयी है.
यहां करें फोन
पुलिस कंट्रोल रूम- 100
फायर ब्रिगेड-101
फायर स्टेशन कंकड़बाग- 9473199834
फायर स्टेशन लोदीपुर – 9462616173
डीएसपी टाउन – 9431818400
डीएसपी, कोतवाली – 9431818398
एसएसपी, पटना –
9431822967
अवैध शराब – 18003456268/11545
सुरक्षा के लिए गाइडलाइन की गयी जारी,
पटना. दीपावली पर लोगों की सुरक्षा और आगजनी से निबटने के लिए बिहार अग्नि शमन सेवा की ओर से लोगों गाइड लाइन जारी की गयी है. साथ ही सुरक्षा के कई तरह के उपाये भी बताये गये हैं. सहायक राज्य अग्निशाम पदाधिकारी ने बताया कि दीपावली में बिजली की झालर, पटाखों का उपयोग किया जाता है. कई बार भीड़ में भगदड़ भी हो जाते हैं. ऐसे में सावधानी बरतनी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >