पटना : पूर्व मध्य रेलवे के दो कर्मचारियों को सम्मान

पटना : रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगडी ने बेंगलुरु में आयोजित कार्यक्रम में साहसिक एवं सराहनीय कार्य के लिये धनबाद मंडल में कार्यरत आरक्षी मंटु कुमार सिंह और पटना रेल सुरक्षा बल पोस्ट पर कार्यरत आरक्षी राज मुकुल कुमार को पुरस्कृत सम्मानित किया. मंटु कुमार सिंह ने 18 दिसंबर 2018 को धनबाद रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म […]

पटना : रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगडी ने बेंगलुरु में आयोजित कार्यक्रम में साहसिक एवं सराहनीय कार्य के लिये धनबाद मंडल में कार्यरत आरक्षी मंटु कुमार सिंह और पटना रेल सुरक्षा बल पोस्ट पर कार्यरत आरक्षी राज मुकुल कुमार को पुरस्कृत सम्मानित किया.
मंटु कुमार सिंह ने 18 दिसंबर 2018 को धनबाद रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म सं. 4 पर गाडी सं. 13352 से उतरने के दौरान एक यात्री को बचाया था जो कोच और प्लेटफार्म के बीच मे गिरकर फंस गया था. वहीं आरक्षी राज मुकुल कुमार ने 3 अगस्त 2018 को पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान देखा था कि चिरैयाटांड रेलवे ओवर ब्रिज के पास एक 26 वर्षीय औरत सुसाइड करने के उद्देश्य से अचानक रेल इंजन के आगे आ गयी. उसे बहादुरी पूर्वक उनके द्वारा रेलवे लाइन से खींच कर उसकी जान बचायी गयी तथा उसके परिजनो को सुपुर्द किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >