पटना : 24 अक्तूबर को सांसद व विधायकों के साथ मुख्यमंत्री करेंगे जलजमाव की समीक्षा

पटना : पटना व आसपास क्षेत्रों में हुए जलजमाव के दौरान हुई समस्या व उनके निवारण को लेकर 24 अक्तूबर शाम पांच बजे सीएम नीतीश कुमार सांसद और विधायकों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे. बैठक में केंद्रीय मंत्री और पटना साहब के सांसद रविशंकर प्रसाद, पाटलिपुत्र के सांसद रामकृपाल यादव, विधायक अरुण कुमार सिन्हा, नितिन […]

पटना : पटना व आसपास क्षेत्रों में हुए जलजमाव के दौरान हुई समस्या व उनके निवारण को लेकर 24 अक्तूबर शाम पांच बजे सीएम नीतीश कुमार सांसद और विधायकों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे. बैठक में केंद्रीय मंत्री और पटना साहब के सांसद रविशंकर प्रसाद, पाटलिपुत्र के सांसद रामकृपाल यादव, विधायक अरुण कुमार सिन्हा, नितिन नवीन, संजीव चौरसिया, आशा सिन्हा व एमएलसी रणवीर नंदन के अलावा पथ निर्माण विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जल संसाधन विभाग, ऊर्जा विभाग, वित्त विभाग, नगर विकास व आवास विभाग के प्रधान सचिव और सचिव भाग लेंगे.

प्रमंडलीय आयुक्त, जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, महापौर व बुडको के एमडी से लेकर अन्य संबंधित लोग बैठक में भाग लेंगे. गौरतलब है कि 19 अक्तूबर को बैठक रद्द होने के बाद 24 अक्तूबर को बैठक की नयी तारीख का निर्धारण हुआ है. इससे पहले भी सीएम संबंधित अधिकारियों व मंत्रियों के साथ बैठक कर चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >