सुरक्षा के बीच की गयी नाला उड़ाहीfff

दानापुर : जलजमाव से लोगों को निजात दिलाने के लिए अतिक्रमण किये गये नाला का उड़ाही कार्य पोकलेन से किय जा रहा है. बुधवार की दोपहर में गोला रोड में नाला पर किये अतिक्रमण को हटा पोकलेन से उड़ाही कार्य शुरू किया गया. एसडीओ तरणजोत सिंह व एएसपी अशोक मिश्र के देखरेख में नाला का […]

दानापुर : जलजमाव से लोगों को निजात दिलाने के लिए अतिक्रमण किये गये नाला का उड़ाही कार्य पोकलेन से किय जा रहा है. बुधवार की दोपहर में गोला रोड में नाला पर किये अतिक्रमण को हटा पोकलेन से उड़ाही कार्य शुरू किया गया. एसडीओ तरणजोत सिंह व एएसपी अशोक मिश्र के देखरेख में नाला का उड़ाही कार्य किया गया .

एसडीओ श्री सिंह ने बताया कि वर्षों से गोला रोड सड़क किनारे नाला को अतिक्रमण कर लिया गया था. इससे जल निकासी अवरुद्ध हो गयी थी. इधर, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद रामकृपाल यादव ने विकास विहार, महुआ बाग,कालीकेत नगर, रूपसपुर भट्ठा, शर्मा पथ आदि जलजमाव वाले क्षेत्रों का जायजा लिया और समस्या के शीघ्र समाधान का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >