पटना : लोजपा ने समस्तीपुर लोस उपचुनाव के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है. तीन सांसद को छह विस क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है. विधायक, पूर्व विधायक, एमएलसी, पूर्व एमएलसी को सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी है.
पार्टी सुप्रीमो व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के छोटे भाई व दिवंगत सांसद रामचंद्र पासवान के बेटा प्रिंस राज एनडीए के उम्मीदवार है. राष्ट्रीय अध्यक्ष व पार्टी के प्रदेश प्रभारी चिराग पासवान ने सांसद चौधरी महबूब अली कैसर को हायाघाट, कुशेश्वर स्थान, सांसद वीणा देवी को रोसड़ा व वारिशनगर, चंदन सिंह को समस्तीपुर व कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी मनोनीत किया है.
