सेक्स रैकेट का खुलासा व्हाट्सएप से तलाशते थे ग्राहक

पटना सिटी : व्हाट्सएप से ग्राहक तलाश कर जिस्मफरोशी का धंधा संचालित करने वाले युवक व युवती को अगमकुआं थाना ने गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां पर सेक्स रैकेट संचालित हो रहा है. इसके बाद पुलिस टीम ने कांटी फैक्टरी महात्मा गांधी नगर में स्थित एक मकान में छापेमारी […]

पटना सिटी : व्हाट्सएप से ग्र��हक तलाश कर जिस्मफरोशी का धंधा संचालित करने वाले युवक व युवती को अगमकुआं थाना ने गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां पर सेक्स रैकेट संचालित हो रहा है.
इसके बाद पुलिस टीम ने कांटी फैक्टरी महात्मा गांधी नगर में स्थित एक मकान में छापेमारी की. छापेमारी के दरम्यान पुलिस जिस्मफरोशी के मामले में जहानाबाद निवासी सुभाष चंद्रवंशी व युवती को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया देह व्यापार के आरोप में पकड़े गये दोनों से पूछताछ की जा रही है. छापेमारी के दरम्यान कमरे से कंडोम , सिगरेट के पैकेट व इस्तेमाल किये गये सिगरेट के टुकड़ा के साथ एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया.
पुलिस की मानें तो किराये के मकान को लेकर इन लोगों के द्वारा सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा था. ग्राहकों को तलाशने के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल किया जाता था. तीन माह से भी अधिक समय से यह धंधा चल रहा था. इसके कारण स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही थी. इसके आलोक में पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने बताया कि पूछताछ में धंधे से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >