पटना : जीएसटी में 37 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा, पटना से दो गिरफ्तार

पटना : फर्जी दस्तावेजों के जरिये जीएसटी में 37 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े का कनेक्शन पटना से भी जुड़ गया है. कर चोरी करने वाले शातिर अंकित शर्मा के कंपनी से जुड़े पटना के दो आरोपितों को मंगलवार की शाम झारखंड पुलिस गिरफ्तार कर जमशेदपुर ले कर गयी है. इनमें अभिजीत कुमार और प्रदीप कुमार […]

पटना : फर्जी दस्तावेजों के जरिये जीएसटी में 37 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े का कनेक्शन पटना से भी जुड़ गया है. कर चोरी करने वाले शातिर अंकित शर्मा के कंपनी से जुड़े पटना के दो आरोपितों को मंगलवार की शाम झारखंड पुलिस गिरफ्तार कर जमशेदपुर ले कर गयी है. इनमें अभिजीत कुमार और प्रदीप कुमार थाना पंडारक भेखपुर गांव के रहने वाले हैं.
दोनों शहर शहर के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के हेरिटेज अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 103 में रहते थे. यहां बता दे कि झारखंड का रहने वाला आरोपित अंकित शर्मा श्रीकृष्णा इंटरप्राइजेज के नाम से कंपनी संचालित करता था और फर्जी तरीके से कागजात लगाकर 37 करोड़ से अधिक रुपये का टैक्स चोरी किया था. यह मामला 2017 में प्रकाश में आया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >