पटना : दिल्ली-मुजफ्फरपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल

पटना : दशहरा, दीपावली व छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है. यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने दिल्ली व मुजफ्फरपुर के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. ट्रेन संख्या 04030/04029 दिल्ली-मुजफ्फरपुर-दिल्ली स्पेशल सप्ताह में दो दिन चलेगी. ट्रेन संख्या 04030 दिल्ली-मुजफ्फरपुर स्पेशल […]

पटना : दशहरा, दीपावली व छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है. यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने दिल्ली व मुजफ्फरपुर के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.
ट्रेन संख्या 04030/04029 दिल्ली-मुजफ्फरपुर-दिल्ली स्पेशल सप्ताह में दो दिन चलेगी. ट्रेन संख्या 04030 दिल्ली-मुजफ्फरपुर स्पेशल दो अक्तूबर से दो नवंबर के बीच प्रत्येक बुधवार व शनिवार को दिल्ली से दिन के 1:45 बजे खुलेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 04029 मुजफ्फरपुर-दिल्ली स्पेशल तीन अक्तूबर से तीन नवंबर के बीच प्रत्येक गुरुवार व रविवार को मुजफ्फरपुर से दिन के 2:15 बजे खुलेगी. यह ट्रेन अप व डाउन में हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सीवान, थावे, तमकुही रोड, पडरौना, गाजियाबाद आदि स्टेशनों पर रुकेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >