दानापुर : अपराध की योजना बनाते पांच गिरफ्तार, दो पिस्तौल बरामद

दानापुर : थाना क्षेत्र की सैनिक कॉलोनी में रविवार की रात अपराध की योजना बना रहे पांच अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनके पास से दो लोडेड पिस्तौल बरामद किये गये हैं.पुलिस को सूचना मिली कि सैनिक कॉलोनी में पांच अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने का योजना बना रहे हैं. सूचना […]

दानापुर : थाना क्षेत्र की सैनिक कॉलोनी में रविवार की रात अपराध की योजना बना रहे पांच अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनके पास से दो लोडेड पिस्तौल बरामद किये गये हैं.पुलिस को सूचना मिली कि सैनिक कॉलोनी में पांच अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने का योजना बना रहे हैं. सूचना मिलते ही सैनिक कॉलोनी पहुंचे तो अपराधी भागने लगे, पर पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया.
पकड़ गये युवकों की तलाशी ली गयी तो शुभम उर्फ चड्डा व छोटू उर्फ लिटी के पास एक-एक लोडेड पिस्तौल बरामद किया गया. गिरफ्तार अपराधियों में शुभम उर्फ चड्डा , छोटू उर्फ लिटी व ओम राय पेठिया बाजार और सैनिक कॉलोनी के अमित कुमार व राजा बाजार के चंदन कुमार शामिल हैं. गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >