पटना : सीएम ने जलजमाव क्षेत्रों का लिया जायजा

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के जलजमाव वाले क्षेत्रों का रविवार की दोपहर को भ्रमण किया और स्थिति की जानकारी ली. पहले मुख्यमंत्री अपने एक अणे मार्ग स्थित सरकारी आवास से निकलकर नेहरू पथ (बेली रोड) होते हुए डाकबंगला चौराहा पहुंचे. इसके बाद गांधी मैदान, एक्जीबिशन रोड, कंकड़बाग रोड, एनएमसीएच, अगमकुआं पुल पार […]

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के जलजमाव वाले क्षेत्रों का रविवार की दोपहर को भ्रमण किया और स्थिति की जानकारी ली. पहले मुख्यमंत्री अपने एक अणे मार्ग स्थित सरकारी आवास से निकलकर नेहरू पथ (बेली रोड) होते हुए डाकबंगला चौराहा पहुंचे.
इसके बाद गांधी मैदान, एक्जीबिशन रोड, कंकड़बाग रोड, एनएमसीएच, अगमकुआं पुल पार करने के बाद बाइपास होते हुए अनिसाबाद समेत कई स्थानों पर जलजमाव वाले इलाकों का जायजा लिया और अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उनके साथ मुख्य सचिव दीपक कुमार, डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >