बारिश से सब्जियों की आवक कम, भाव में 25% उछाल

पटना : सूबे में हो रही लगातार बारिश के कारण शनिवार को पटना के सब्जी मंडियों में सब्जियों का आवक कम रहा. इसके कारण आज खुदरा बाजार में सब्जियों के दाम में अचानक 25 फीसदी तक का इजाफा हुआ. इससे पहले ही बाढ़ के कारण शहर में सब्जियों का आवक कम था. लेकिन 20 घंटे […]

पटना : सूबे में हो रही लगातार बारिश के कारण शनिवार को पटना के सब्जी मंडियों में सब्जियों का आवक कम रहा. इसके कारण आज खुदरा बाजार में सब्जियों के दाम में अचानक 25 फीसदी तक का इजाफा हुआ. इससे पहले ही बाढ़ के कारण शहर में सब्जियों का आवक कम था. लेकिन 20 घंटे से लगातार हो बारिश ने सब्जियों के दाम आसमान छू गया है. कई मुहल्ले में तो घुटने भर पानी जमा होने के कारण सब्जियों की दुकानें नहीं लगी.

अंटा घाट के विक्रेता अनिल महतो ने बताया कि बाढ़ के कारण सब्जियों का आवक आधा हो गया था, लेकिन आज मंडी में आवक काफी कम रहा. उन्होंने बताया कि हरी सब्जियों की अधिक आवक दियारा क्षेत्र से होता है. इस कारण अचानक दस से 15 रुपये का इजाफा हुआ है.
मीठापुर मंडी के थोक विक्रेता अनिल कुमार ने बताया कि आज तो मंडी में माल आ गया था, क्योंकि माल शाम में चला था. उस वक्त बारिश नहीं हो रही थी, लेकिन रविवार को माल कितना आयेगा. पता नहीं. जिस तरह से लगातार बारिश हो रही है उसे देखते हुए लगता है कि सब्जियों के दाम में और इजाफा होगा. इस बीच आलू की मांग बढ़ गयी है. आज लाल आलू 20 रुपये किलो तक बिका, जबकि सफेद आलू 18 रुपये किलो तक बिका.
एक नजर में (भाव रुपये में)
परवल 50- 60
नेनुआ 40- 50
करैला 35- 40
टमाटर 50- 60
बैगन 40- 50
भिंडी 30 – 35
बोरो 50-60
कुंदरी 25- 30
कद्दू 30- 40 प्रति पीस
गोभी 35- 50 प्रति पीस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >