बिना जनाधार वाले टिकट न मिलने के चलते हैं नाराज - डाॅ रघुवंश प्रसाद

पटना : राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री डाॅ रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा है कि महागठबंधन में कलह का कोई आधार नहीं है. जिनको टिकट नहीं मिला, वे नाराज हैं. कई ऐसे लोग टिकट मांग रहे थे, जिनके पास कोई जनाधार नहीं था. जिनका अस्तित्व नहीं, उन्हें टिकट कैसे दे […]

पटना : राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री डाॅ रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा है कि महागठबंधन में कलह का कोई आधार नहीं है. जिनको टिकट नहीं मिला, वे नाराज हैं. कई ऐसे लोग टिकट मांग रहे थे, जिनके पास कोई जनाधार नहीं था. जिनका अस्तित्व नहीं, उन्हें टिकट कैसे दे दिया जाये.

हालांकि हम सभी जिम्मेदार लोगों को मना रहे हैं. श्री सिंह ने यह बात पार्टी कार्यालय में एक अनौपचारिक बातचीत में कही. इससे पहले सवांददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री की तरफ से आर्थिक मंदी के संदर्भ में छूट देने के संबंध में किया जा रहा सकारात्मक प्रचार भ्रामक है.
इससे केवल अमीरों को फायदा होगा. गरीबों के खाते में कुछ भी नहीं जायेगा. उन्होंने बताया कि राज्य के हालत खराब होने के बाद भी विपक्ष एकजुट नहीं है. अगर विपक्ष एकजुट हो तो लोगों के बीच पनप रहे असंतोष को जन आंदोलन की शक्ल दी जा सकती है. दो लाख से अधिक लोग शराबबंदी के कानून के आधार पर बंद हैं. उनकी ट्रायल तक नहीं हो पा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >