कपड़ा दुकानदार को गोली मारने वाले दो का सरेंडर

पटना : नौबतपुर में 14 सितंबर को कपड़ा दुकानदार अमित कुमार को गोली मारने के दो आरोपितों कौशलेंद्र कुमार व विपुल कुमार ने गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया. पुलिस इन दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. अब इस मामले में केवल किशन कुमार फरार हैं. इस मामले में पुलिस ने कौशलेंद्र कुमार […]

पटना : नौबतपुर में 14 सितंबर को कपड़ा दुकानदार अमित कुमार को गोली मारने के दो आरोपितों कौशलेंद्र कुमार व विपुल कुमार ने गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया.

पुलिस इन दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. अब इस मामले में केवल किशन कुमार फरार हैं. इस मामले में पुलिस ने कौशलेंद्र कुमार की संपत्ति की कुर्की-जब्ती भी कर दी थी. इसके साथ ही लगातार गिरफ्तारी को लेकर दबाव बनाया जा रहा था. पुलिस दबिश के बाद दोनों आरोपितों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया.
एसएसपी गरिमा मलिक ने दोनों के सरेंडर किये जाने की पुष्टि की और बताया कि उस इलाके के तमाम अपराधियों को पकड़ा जायेगा. इसके लिए लगातार छापेमारी अभियान चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >