फुलवारीशरीफ : डॉक्टरों के साथ मारपीट के आरोपित डॉ शैलेश गिरफ्तार

पटना सिविल कोर्ट से निकलते ही फुलवारी पुलिस ने दबोचा फुलवारीशरीफ : पटना एम्स के निदेशक के पास अश्लील मैसेज के मामले में चर्चित एम्स के डॉ शैलेश मुकुल को एम्स में तीन सीनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट मामले फुलवारीशरीफ थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. सादी वर्दी में अपना जाल बिछाए फुलवारीशरीफ पुलिस […]

पटना सिविल कोर्ट से निकलते ही फुलवारी पुलिस ने दबोचा
फुलवारीशरीफ : पटना एम्स के निदेशक के पास अश्लील मैसेज के मामले में चर्चित एम्स के डॉ शैलेश मुकुल को एम्स में तीन सीनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट मामले फुलवारीशरीफ थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
सादी वर्दी में अपना जाल बिछाए फुलवारीशरीफ पुलिस ने गुप्त सूचना पर पटना के सिविल कोर्ट से पैरवी के बाद बाहर निकलते ही उन्हें अशोक राजपथ से गिरफ्तार कर थाना लाया. जानकारों के मुताबिक जिस वक्त डॉ शैलेश मुकुल को गिरफ्तार किया गया वे अपनी पत्नी के साथ कोर्ट से बाहर निकले थे. गौरतलब हो कि अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में जेल गये डॉ शैलेश मुकुल जमानत से छूटने के बाद एम्स पटना में एम्स के बर्न्स एंड प्लास्टिक सर्जरी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ वीणा व फार्मालाॅजी विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ श्रुति के साथ मारपीट की थी. ट्रामा सेंटर हेड डॉ अनिल जब बीचबचाव करने पहुंचे तो डॉ शैलेश मुकुल ने डॉ अनिल के साथ भी मारपीट की और फरार हो गये थे. इसी मामले में एम्स निदेशक, उपनिदेशक ,एमएस समेत अन्य अधिकारी के साथ बैठक के बाद डॉ शैलेश मुकुल के खिलाफ फुलवारीशरीफ थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्णय लिया गया था .
फुलवारीशरीफ थानेदार रफिकुर रहमान ने बताया कि एम्स के डॉक्टरों के साथ मारपीट मामले में आरोपित डॉ शैलेश मुकुल को पटना के अशोक राजपथ से गिरफ्तार कर लिया गया है . पुलिस डॉ शैलेश मुकुल को जेल भेजने की कार्रवाई में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >