तेजस्वी ने दे रखा है आपराधिक चरित्र के नेताओं को संरक्षण : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने तेजस्वी को नसीहत देते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार को किसी से मिलने के लिए तेजस्वी से अनुमति नहीं चाहिए. नीतीश कुमार किसी अपराधी से नहीं मिले़ लेकिन, स्वयं तेजस्वी कई अापराधिक चरित्र के नेताओं को संरक्षण […]

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने तेजस्वी को नसीहत देते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार को किसी से मिलने के लिए तेजस्वी से अनुमति नहीं चाहिए. नीतीश कुमार किसी अपराधी से नहीं मिले़ लेकिन, स्वयं तेजस्वी कई अापराधिक चरित्र के नेताओं को संरक्षण दिये हुए हैं. जिनमें बलात्कारी नेता भी शामिल हैं. संदिग्ध चरित्र के नेताओं को राजद नेता तेजस्वी ने पार्टी से निकाला तक नहीं है.
ऐसे में उन्हें नैतिकता भरी बातें करना शोभा नहीं देता. जदयू प्रवक्ता संजय सिंह ने तेजस्वी को बताया कि नब्बे के दशक से चल रहा सामाजिक न्याय का मॉडल राजद ने अभी तक नहीं बदला है. आज भी अापराधिक घटनाक्रमों में शामिल रहे कुख्यात नेता उनकी पार्टी के पोस्टर ब्वॉय बने हुए हैं. आज भी राजद जंगलराज का हामी है. जदयू प्रवक्ता ने तेजस्वी पर आरोप लगाया कि वे झारखंड के युवाओं को बरगला रहे हैं. झारखंड के युवा अब समझदार हैं. वे इनके चक्कर में नहीं पड़ेंगे. उन्होंने कहा कि तेजस्वी कभी युवाओं के आदर्श नहीं हो सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >