पटना : एसटीइटी अभ्यर्थियों ने मांगी उम्र सीमा में छूट

पटना : एसटीइटी अभ्यर्थियों ने गांधी मैदान के गांधी मूर्ति के पास प्रदर्शन किया. अभ्यर्थियों ने एसटीइटी में उम्र सीमा में दस साल छूट देने की मांग कर रहे हैं. अभ्यर्थियों ने कहा कि आठ साल के बाद हो रही परीक्षा में पूर्व की तरह दस साल उम्र की छूट मिले. छात्र शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री […]

पटना : एसटीइटी अभ्यर्थियों ने गांधी मैदान के गांधी मूर्ति के पास प्रदर्शन किया. अभ्यर्थियों ने एसटीइटी में उम्र सीमा में दस साल छूट देने की मांग कर रहे हैं. अभ्यर्थियों ने कहा कि आठ साल के बाद हो रही परीक्षा में पूर्व की तरह दस साल उम्र की छूट मिले. छात्र शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा है. मौके पर एसके मंडल, संजिला कुमारी, हरेंद्र सिंह, मधुरेंद्र, बीएन तिवारी, राजेश दास के साथ सैकड़ों छात्र मौजूद थे.
छूट की मांग को लेकर आज मौन जुलूस : बीएड उत्तीर्ण छात्र संघर्ष समिति ने एसटीइटी में विषय अनिवार्यता और उम्र सीमा में छूट की मांग कर रहा है.
इस संबंध में संघ ने कहा कि एसटीइटी में विषय अनिवार्यता, अपीयरिंग छात्रों को शामिल न करने, उम्र सीमा आदि पर अब तक कोई निर्णय न होने पर अभ्यर्थियों में बेचैनी बढ़ती जा रही है. शिक्षा विभाग के आश्वासन के बाद भी कोई निर्णय नहीं लिये जाने पर अभ्यर्थी आक्रोशित हैं. बीएड उतीर्ण छात्र संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष दीपांकर गौरव ने बताया कि शुक्रवार को मौन जुलूस निकाला जायेगा.
मौन जुलूस कारगिल चौक पर होगा. विषय की अनिवार्यता समाप्त करने, अपीयरिंग छात्रों को भी मौका देने तथा उम्र सीमा में 10 वर्ष की छूट देने की मांग को लेकर बिहार के अलग-अलग जिलों के छात्र प्रदर्शन करेंगे. इसके बाद सभी लोग शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आरके महाजन से भी मुलाकात करेंगे. अगर सरकार जल्द निर्णय नहीं लेती है तो अभ्यर्थी आमरण अनशन पर बैठ जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >