पटना : पटना जिला के सभी एसपी को अलग-अलग अपनी रिपोर्ट आइजी के समक्ष प्रस्तुत करने हाेंगे. इससे संबंधित आदेश आइजी संजय सिंह ने सिटी एसपी मध्य, सिटी एसपी पश्चिमी, सिटी एसपी पूर्वी व ग्रामीण एसपी को दिया है. पहले सभी एसपी की एक साथ ही रिपोर्ट आती थी. एसपी के स्तर पर केस, चार्जशीट, अपराधियों की गिरफ्तारी, हथियार की बरामदगी, पेंडिंग केसों की संख्या आदि विंदु पर आंकड़े आइजी को भेजे जाते हैं. जिसके कारण समीक्षा में यह बात स्पष्ट नहीं हो पाता था कि किस क्षेत्र में क्या समस्या है और क्या कमी है. अब अलग-अलग रिपोर्ट आने के बाद आइजी उन्हें उसी तरह की कमी या समस्या को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दे पायेंगे.
डीएसपी को लंबित केसों के जल्द से जल्द निष्पादन करने का दिया निर्देश : अभी पटना जिला में 28 हजार के करीब केस लंबित हैं. और, प्रतिदिन केस भी हर थानाें में हाे रहा है. एक तरह से इतनी संख्या में केसों के निष्पादन फिलहाल एक बहुत बड़ी समस्या है. इसके लिए आइजी ने डीएसपी को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे केसों के निष्पादन को लेकर त्वरित कार्रवाई करें. आइजी ने सबसे पहले चार माह पूर्व के लंबित मामलों में जल्द से जल्द प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया है.
आइजी ने बताया कि सभी से अलग-अलग आंकड़े मांगे गये हैं, ताकि उस क्षेत्र की स्थिति स्पष्ट हो सके. इससे दिशा-निर्देश उसी तरह से देने में आसानी होगी. उन्होंने बताया कि लंबित केसों के जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया है. 150 केसों के निष्पादन का लक्ष्य दिया गया है.
