पटना : बातों में उलझा कर रिटायर्ड डीएसपी के उड़ाये 22 हजार

पटना : पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के हनुमान नगर में सोमवार की दोपहर 11:45 बजे अज्ञात चोरों ने रिटायर्ड डीएसपी के पॉकेट से 22 हजार रुपये उड़ा लिये. दरअसल पत्रकार नगर के रहने वाले अमरेंद्र कुमार मिश्रा 22,000 नकद जमा करने एसबीआइ एटीएम पहुंचे. हनुमान नगर स्थित एसबीआइ एटीएम के समीप ही उनकी किसी ने […]

पटना : पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के हनुमान नगर में सोमवार की दोपहर 11:45 बजे अज्ञात चोरों ने रिटायर्ड डीएसपी के पॉकेट से 22 हजार रुपये उड़ा लिये. दरअसल पत्रकार नगर के रहने वाले अमरेंद्र कुमार मिश्रा 22,000 नकद जमा करने एसबीआइ एटीएम पहुंचे. हनुमान नगर स्थित एसबीआइ एटीएम के समीप ही उनकी किसी ने पॉकेट मार ली.

उन्होंने पत्रकार नगर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.डीएसपी को घेर चोरों ने 10 मिनट उलझाये रखा : अमरेंद्र मिश्रा वर्ष 2003 में पुलिस विभाग के बतौर डीएसपी के पद से रिटायर हुए है. उन्होंने बताया कि वह बिहार के कई जिलों के अलावा पटना में भी तैनात थे. पुलिस को लिखित बयान में उन्होंने बताया कि वह एटीएम के जरिये खाते में रुपये जमा करने गये थे.

एटीएम से कुछ दूर पहले पांच से छह की संख्या में अज्ञात लोग आये और धक्का देकर बॉडी को टच करने लगे. साथ ही उनको चारों तरफ से घेर लिया. करीब 10 मिनट तक उनको अपनी बातों में उलझाये रखा. इस बीच उन्होंने कब पॉकेट में हाथ डाल रुपये निकाल लिये, इसकी जानकारी तक नहीं लगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >