मसौढ़ी : सहोदर भाइयों से मारपीट एक को मारी गोली, जख्मी

मसौढ़ी : रविवार की देर रात ट्रेन पकड़ने स्टेशन जा रहे दो सगे भाइयों को आधा दर्जन बदमाशों ने डाकबंगला रोड के पास घेर लिया और लाठी-डंडे से पीटा. इस दौरान बदमाशों ने एक भाई को गोली मार दी. बाद में दोनों सहोदर किसी तरह जान बचाकर निकल भागे. इधर घायल को उपचार के लिए […]

मसौढ़ी : रविवार की देर रात ट्रेन पकड़ने स्टेशन जा रहे दो सगे भाइयों को आधा दर्जन बदमाशों ने डाकबंगला रोड के पास घेर लिया और लाठी-डंडे से पीटा. इस दौरान बदमाशों ने एक भाई को गोली मार दी. बाद में दोनों सहोदर किसी तरह जान बचाकर निकल भागे. इधर घायल को उपचार के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया.

थाना के मेन रोड निवासी राकेश कुमार उर्फ राजू ने थाने के रहमतगंज निवासी सैयद रिजवान गनी, मो गुलरेज, मो अफसर समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना का कारण भूमि विवाद बताया जाता है. मेन रोड निवासी जूही ज्वेलर्स के मालिक राकेश कुमार उर्फ राजू अपने छोटे भाई मनीष को रविवार की देर रात पटना जाने के लिए स्टेशन छोड़ने जा रहे थे.
आरोप है कि इसी दौरान डाकबंगला रोड से सटे वे बेलबगीचा के पास अभी पहुंचने ही वाले थे कि घात लगाये सभी आरोपित लाठी-डंडे से उन पर टूट पड़े और पिटाई की. इसी दौरान उन्होंने जान मारने की नीयत से मनीष पर गोली चला दी, लेकिन राकेश द्वारा पिस्तौल को झटका दे देने के कारण गोली मनीष के दाहिने पैर को छेद करती हुई निकल गयी. मनीष घायल हो गया.
राकेश ने बताया कि थाना के बेलबागीचा के पास उसकी 21 डिसमिल जमीन है जिस पर मो सैयद शहीद जबरन कब्जा क���ने के लिए बीते दिनों काम लगाया था और उसकी शिकायत पर पुलिस ने उस पर रोक लगा दी थी. इधर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला भूमि विवाद का प्रतीत होता है.मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >