पटना : कांग्रेस सरकार के 60 साल में हुए तीन हजार दंगे : मोदी

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि कांग्रेस सरकार के 60 साल यानी 21 हजार 900 दिनों के दौरान देश में भागलपुर, बिहारशरीफ समेत लगभग तीन हजार दंगे हुए. जम्मू-कश्मीर में 50 हजार लोग मारे गये, कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार हुए, पिछड़े-अतिपिछड़े-दलित समाज के लाखों परिवार रिजर्वेशन से वंचित […]

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि कांग्रेस सरकार के 60 साल यानी 21 हजार 900 दिनों के दौरान देश में भागलपुर, बिहारशरीफ समेत लगभग तीन हजार दंगे हुए. जम्मू-कश्मीर में 50 हजार लोग मारे गये, कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार हुए, पिछड़े-अतिपिछड़े-दलित समाज के लाखों परिवार रिजर्वेशन से वंचित रहे. आपातकाल के 19 महीनों, यानी 570 दिनों तक आलोचना करने वाले नेताओं-छात्रों-पत्रकारों का दमन किया गया.

असम, बंगाल, बिहार के रास्ते करोड़ों लोगों की घुसपैठ करा कर भारतीय नागरिकों की हकमारी की गयी. समाजवाद का दिखावा करने के लिए अर्थव्यवस्था पर घाटे में चलने वाले अनेक सरकारी उपक्रमों का बोझ डाला गया. इंस्पेक्टर राज चला कर उद्यमियों के पैर में बेड़ियां डाली गयीं, शाह बानो जैसी लाखों बेबस तलाकशुदा महिलाओं को गुजाराभत्ता पाने के हक से वंचित किया गया. 1962 में चीन से हार के गहरे जख्म दिलाये गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >