पटना : मुहर्रम के दिन सभी डीएम-एसपी अपने-अपने जिले में भ्रमण करेंगे. लाइसेंस के बिना ताजिया-जुलूस निकालने वालों पर कार्रवाई की जायेगी. अपर मुख्य सचिव गृह आमिर सुबहानी और डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने सोमवार को राज्य के सभी कमिश्नर, रेंज आइजी-डीआइजी, डीएम-एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की. इस दौरान मुहर्रम को लेकर छह सितंबर को दिये गये दिशा-निर्देशों पर कितना अमल हुआ, इसकी रिपोर्ट भी ली गयी. डीजीपी ने कहा कि मंगलवार को मुहर्रम के दौरान ताजिया निकाले जाने के समय डीएम-एसपी-एसएसपी क्षेत्र में घूमते रहेंगे. संवेदनशील इलाकों में कैंप भी करेंगे.
लाइसेंस के बिना नहीं निकलेगा ताजिया-जुलूस
पटना : मुहर्रम के दिन सभी डीएम-एसपी अपने-अपने जिले में भ्रमण करेंगे. लाइसेंस के बिना ताजिया-जुलूस निकालने वालों पर कार्रवाई की जायेगी. अपर मुख्य सचिव गृह आमिर सुबहानी और डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने सोमवार को राज्य के सभी कमिश्नर, रेंज आइजी-डीआइजी, डीएम-एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की. इस दौरान मुहर्रम को लेकर छह सितंबर को […]

यह सुनिश्चित करने को कहा कि बिना लाइसेंस के कहीं भी ताजिया नहीं निकलने दिया जाये. बिना अनुमति ताजिया निकाला जाता है, तो सभी पर कार्रवाई की जाये. ताजिया निकालने के दौरान विधि-व्यवस्था का पालन नहीं करने वालों पर भी कार्रवाई का निर्देश दिया गया है.
एडीजी हेडक्वार्टर जितेंद्र कुमार ने कहा कि जुलूस में पुलिस के जवान सादे कपड़ों में रहेंगे, ताकि अराजकता पैदा करने वालों की पहचान और कार्रवाई में कोई दिक्कत न आये. किसी भी प्रकार के हथियारों का प्रदर्शन नहीं होने देना है.
सभी डीएम -एसएसपी को कहा गया है कि अति संवेदनशील क्षेत्र में वे रैपिड एक्शन फोर्स और पुलिस की तैनाती में कोताही नहीं करें. उन स्थानों पर विशेष निगरानी रखें, जहां पूर्व में मुहर्रम के दिन अप्रिय घटनाएं हो चुकी हैं. वाट्सएप ग्रुपों पर नजर रखने को कहा गया है. देखें पेज : 6 भी
मुहर्रम की सुरक्षा को लेकर दो हजार अतिरिक्त जवान हुए तैनात
पटना . मुहर्रम को लेकर पटना जिला की सुरक्षा को बढ़ा दी गयी है. पटना जिला की पुलिस के साथ ही दो हजार अतिरिक्त जवानों को तैनात किया जायेगा. साथ ही क्यूआरटी की टीम भी अलग-अलग जगहों पर तैनात की जायेगी. जुलूस निकलने के दौरान आगे व पीछे पुलिस टीम मौजूद रहेगी और एक थाना क्षेत्र पार करते ही दूसरे थाना की पुलिस अपनी सुरक्षा में ले लेगी.
साथ ही पटना जिला के तमाम संवेदनशील जगहों पर पुलिस बल की तैनाती की जायेगी, ताकि असामाजिक तत्व अपनी मंशा में सफल न हो पाये. मुहर्रम की सुरक्षा को लेकर एसएसपी गरिमा मलिक ने डीएसपी व थानाध्यक्षों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशानिर्देश दिया. एसएसपी ने सभी थानाध्यक्षों को सतर्क रहने व गश्ती करने का निर्देश दिया है.