पटना : पीयू में डिग्री के लिए आवेदन में दिक्कत

पटना : पटना विश्वविद्यालय में डिग्री के लिए ऑनलाइन आवेदन में छात्रों को दिक्कत आ रही है. इसका नतीजा यह है कि छात्रों को ऑफलाइन यानी कि मैनुअल फॉर्म भरना पड़ रहा है. छात्रों को काउंटर से फॉर्म लेकर चालान जमा करना पड़ रहा है. इसके लिए छात्रों को विवि मुख्यालय आना जरूरी है. जबकि […]

पटना : पटना विश्वविद्यालय में डिग्री के लिए ऑनलाइन आवेदन में छात्रों को दिक्कत आ रही है. इसका नतीजा यह है कि छात्रों को ऑफलाइन यानी कि मैनुअल फॉर्म भरना पड़ रहा है. छात्रों को काउंटर से फॉर्म लेकर चालान जमा करना पड़ रहा है. इसके लिए छात्रों को विवि मुख्यालय आना जरूरी है.
जबकि ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा के कारण छात्रों को काफी सहूलियत होती थी. राजभवन का भी यही निर्देश था कि सारी प्रक्रिया ऑनलाइन की जाये. छात्रों ने बताया कि जब वे ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं तो वेबसाइट उसे एसेप्ट नहीं कर रहा है. ऐसी समस्या सामान्य रूप से डिग्री लेने वाले में आ रही है. जबकि कंवोकेशन के लिए आवेदन एसेप्ट हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >