पटना : नाबालिग ने किशोरी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

पटना : राजीव नगर इलाके में रहने वाले नाबालिग द्वारा पड़ोस की एक किशोरी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का मामला प्रकाश में आया है. सूचना मिलने पर महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसे रिमांड होम भेज दिया. इसके साथ ही किशोरी की मेडिकल जांच […]

पटना : राजीव नगर इलाके में रहने वाले नाबालिग द्वारा पड़ोस की एक किशोरी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का मामला प्रकाश में आया है. सूचना मिलने पर महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसे रिमांड होम भेज दिया. इसके साथ ही किशोरी की मेडिकल जांच व 164 के तहत बयान कराया गया है.
किशोरी ने पुलिस को जानकारी दी थी कि डरा-धमका कर उसके साथ नाबालिग ने गलत काम किया. इसके साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. महिला थानाध्यक्ष आरती कुमारी जायसवाल ने बताया कि किशोर को गिरफ्तार कर रिमांड होम भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >